बालक के जीवन में परिवार के महत्व
QUESTION | बालक के जीवन में परिवार के महत्व |
COURSE | BIHAR D.El.Ed. & OTHER |
PAPER NAME | समाज, शिक्षा और पाठ्यचर्या की समझ |
PAPER CODE | F-1 & OTHER |
प्रश्न . बालक के जीवन में परिवार के महत्व को बताइये ।
उत्तर—आज परम्परागत परिवार का स्थान आधुनिक परिवार ने ले लिया है। इसका संगठन बदल गया है और इसके कुछ मौलिक कार्य दूसरी संस्थाओं द्वारा किये जाने लगे हैं। फिर भी, यह एक आधारभूत सामाजिक संस्था है और इसके कुछ विशेष कार्य और विशेष महत्व हैं। अभी तक छोटे बच्चों का पालन-पोषण केवल यही करता है। सामाजिक संस्था के रूप में यह अब भी बच्चों को प्रारम्भिक शिक्षा देता है। परिवार का वातावरण उसके व्यवहार को सुधारने के लिए उत्तरदायी है।
रेमॉण्ट (Raymont) ने ठीक ही लिखा है-“दो बच्चे भले ही एक ही विद्यालय में पढ़ते हों, एक ही समान शिक्षकों से प्रभावित होते हों, एक-सा ही अध्ययन करते हों, फिर भी वे अपने सामान्य ज्ञान, रुचियों, भाषण, व्यवहार और नैतिकता में अपने घरों के कारण, जहाँ से वे आते हैं, पूर्णतया भिन्न हो सकते हैं।”
इस प्रकार, परिवार बालक पर अपना स्थायी प्रभाव अंकित कर देता है। वह वैसा ही बनता है, जैसा उसका घर उसको बनाता है। घर के प्रभाव के कारण ही गाँधीजी ने प्रेम और सत्य के सिद्धान्तों को अपनाया। शिवाजी ने अपनी माता से रामायण और महाभारत की शिक्षा प्राप्त करके ही मराठा राज्य की नींव डाली। इस बात की पुष्टि करने के लिए कि घर में ही अच्छे और बुरे गुणों की शिक्षा मिलती है, उदाहरण दिये जा सकते हैं।
एच. सी. एण्डरसन (H. C. Anderson) का कथन है- “हमारे अपराधियों में से 80 प्रतिशत असहानुभूतिपूर्ण घरों से आते हैं।”
यहाँ यह कहना असंगत न होगा कि घर के वातावरण का प्रभाव व्यक्ति के विकास के सभी स्तरों पर पड़ता है। इसलिए लॉरी ने लिखा है-“शैक्षिक इतिहास के सभी स्तरों पर परिवार, बालक की शिक्षा का प्रमुख साधन है ।”
**** *** *** ***** *** **** *** **** **** **** *****
**** ***** *** **** ***** ****** **** ***** *** ***** **
बिहार डी.एल.एड. सम्बन्धी न्यूज नोट्स pdf के लिए ग्रुप एवं चैनल को ज्वाइन करे | |
डी.एल.एड (व्हाट एप ग्रुप) | |
टेलीग्राम (व्हाट एप ग्रुप) | |
CTET (व्हाट एप ग्रुप) | |
ALL IN ONE- व्हाट एप चैनल | |
Instagram Join |
Tag word
- बालक के जीवन में परिवार के महत्व
- baalak ke jeevan mein parivaar ke mahatv
- Importance of family in a child’s life In Hindi